Ghatsila News: पोटका में पीड़ित परिवार से मिले सांसद, किया सहयोग
घाटशिला, जुलाई 15 -- Ghatsila News: पोटका। सांसद विद्युत वरण महतो मंगलवार को पोटका के खड़ियासाई गांव पहुंचे और चेन्नई में बीमारी से मृत दशरथ मुंडा (28) तथा ब्रेन मलेरिया से मृत शिव सरदार (4) के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दोनों परिवारों को आर्थिक सहायता और राशन उपलब्ध कराया तथा हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। सांसद ने मृतक दशरथ की पत्नी रानी मुंडा और शिव सरदार के माता-पिता रायमनी व लालमोहन सरदार को ढांढस बंधाया। साथ ही बारिश में आवागमन की समस्या को देखते हुए पीड़ित परिवार के घर तक सांसद निधि से 500 फीट पीसीसी सड़क निर्माण कराने की घोषणा की। इस दौरान पूर्व विधायक मेनका सरदार समेत भाजपा के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Purnia News: दिवंगत मानव बल दीपक कुमार के परिजनों से मिले सांसद
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.