Ghatsila News: पोटका के तिरिलडीह में खड़े ट्रेलर से टकराई बाइक,युवक की मौत
घाटशिला, अक्टूबर 22 -- तिरिलडीह में सड़क हादसे में युवक की मौत Ghatsila News: पोटका, संवाददाता । पोटका थाना क्षेत्र के हाता-टाटा मुख्य मार्ग पर तिरिलडीह स्थित पेट्रोल पंप के समीप सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी. मृतक की पहचान गितिलता गांव निवासी हेमंत सिंह (23) के रूप में हुई है। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी। मिली जानकारी के अनुसार, हेमंत सिंह अपनी सीडी डॉन मोटरसाइकिल (जेएच 05 जी-6616) से हाता की ओर से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान तिरिलडीह पेट्रोल पंप के समीप सड़क किनारे खड़े ट्रेलर (जेएच 05 डीके-2209) से उसकी मोटरसाइकिल टकरा गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। इस हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.