घाटशिला, अक्टूबर 12 -- Ghatsila News: पोटका। ग्राम पंचायत डोमजूड़ी के तत्वाधान में पहली बार स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार को किया गया। शिविर में महिला एवं पुरुषों ने कुल 60 यूनिट रक्त दान किया। यह शिविर पंचायत भवन में ही किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सिविल सर्जन डॉ ए के लाल उपस्थित थे। मौके पर उन्होंने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं है। रक्तदाताओं को मुख्य अतिथि के हाथों एक हेलमेट तथा प्रमाण पत्र दिया गया। मुखिया अनिता मुर्मू इस रक्तदान शिविर के सफल आयोजन से काफी उतसाहित थीं। वार्ड सदस्य मेघराय मुर्मू ने 33वां बार रक्तदान किया। मौके पर नवद्वीप दास, पंसस जालिम मार्डी, ब्रज गोपाल दास, राजेश कर्मकार, बाबू लाल टुडू, विक्रम कुमार दास, अमित रौशन बेड़ा, जगदीश चंद्र दास आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। हेल्थ पॉइंट हॉस्पिटल राँची...