घाटशिला, नवम्बर 2 -- Ghatsila News: पोटका। प्रखंड के मारांग बुरु सोसाइटी जाहातु के द्वारा तथा प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के सौजन्य से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय जाहातु में किया गया। शिविर में कुल 136 लोगों ने रक्तदान किया। सोसाइटी के द्वारा यह 20वां रक्तदान शिविर है। मौके पर पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के अर्जित सरकार, गणेश सरदार, मनोज सरदार, सनत सी, सतीश सरदार आदि जन प्रतिनिधियों ने रक्त दाताओं के हौसले को बढ़ाया। पोटका निवासी शंकर मुंडा ने 35 वां बार रक्त दान किया। शिविर को सफल बनाने में मरांग बुरु सोसायटी के सदानंद साहू, देवानंद साहू, मंगल बेसरा, देव मांझी, हिन्दू राम किस्कू, प्रबोध कुमार साहू, बबली सोरेन, राजेश सोरेन आदि ने शिविर को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाया।

हिंदी हिन्...