Ghatsila News: पोटका : राजस्व उपनिरीक्षक की हत्या के विरोध में कलमबंद हड़ताल पर रहे कर्मी
घाटशिला, अक्टूबर 30 -- Ghatsila News: पोटका, संवाददाता। रांची के अरगोड़ा अंचल में कार्यरत राजस्व उप निरीक्षक लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में गुरुवार को पोटका अंचल कार्यालय के कर्मचारियों ने कलमबंद हड़ताल की। कर्मचारियों ने हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी और मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने की मांग की। राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल के कारण पोटका अंचल में राजस्व संबंधी कार्यों के साथ एसआईआर, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र समेत अन्य प्रमाण पत्र बनाने का काम पूरी तरह प्रभावित रहा। इससे विभिन्न कार्यों के लिए अंचल कार्यालय पहुंचे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या से राज्यभर के सरकारी कर्मचारियों और राजस्वकर्मियों में गहरा आक्रोश है। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.