घाटशिला, अगस्त 25 -- Ghatsila News: पोटका। प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड अंडर-17 बालक-बालिका का दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार प्रखंड फुटबॉल मैदान में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में उत्क्रमित उच्च विद्यालय जाहातु, पोटका-1 के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय की अंडर-17 खो-खो बालक टीम ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर प्रतियोगिता में विजेता बनने का गौरव हासिल किया। इसके अलावा एथलेटिक्स में भी विद्यालय के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 800 मीटर दौड़ में पुष्पा माझी ने तृतीय स्थान, जबकि 200 मीटर दौड़ में संगीता माझी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 4x400 मीटर रिले बालक वर्ग में विद्यालय की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया। प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं ट्रॉफी देकर...