Ghatsila News: पोटका : एनजीटी रोक के बावजूद थम नहीं रहा बालू की तस्करी
घाटशिला, सितम्बर 4 -- Ghatsila News: पोटका। कोवाली थाना क्षेत्र में एनजीटी रोक के बावजूद बालू की तस्करी थम नहीं रहा है। इस बात की पुष्टि गुप्त सूचना पर मुसाबनी डीएसपी रोहित रजवार व थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव के द्वारा शुक्रवार सुबह हाता तिरिंग राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 220 ओडिशा झारखंड की सीमा पर स्थित महाकाल ढाबा के पास अवैध बालू लदा हायवा (जेएच05बीजे/8720) जप्त कर किया। कुछ दिनों पूर्व पोटका थाना क्षेत्र के जुड़ी पंचायत अंतर्गत तिरिंग गांव स्थित एक ढाबा के पीछे अवैध बालू लदा हायवा जप्त किया गया था। इन दो घटनाओं से साबित होता है कि बालू का अवैध धंधा क्षेत्र में रात के अंधेरे में जारी है। मामले में थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव ने कहा कि डीएसपी मुसाबनी से समन्वय स्थापित करते हुए गुप्त सूचना पर छापेमारी कर बालू लदा हायवा जप्त कर अग्रतर कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.