Ghatsila News: पोटका : आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका व सहिया सम्मानित
घाटशिला, अक्टूबर 16 -- Ghatsila News: पोटका,संवाददाता। भाजपा महिला नेत्री सीमा मंडल की ओर से गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष अटूट सेवा और समर्पण को उत्सव की तरह मनाते हुए दक्षिण पोटका की आंगनबाड़ी केंद्र सेविका शिवली मंडल, सहायिका संध्या रानी मंडल एवं सहिया अनीता रानी मंडल को अंगवस्त्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर सीमा मंडल ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका व सहिया गांव के बच्चों का भविष्य संवारने के लिए सेवा दे रहे हैं। इसलिए इनका सम्मान जरूरी है। सम्मान समारोह आयोजित कर सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन का उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों के बीच चॉकलेट बांटा गया। कार्यक्रम में अनीता देवी, शीला मंडल, अनिका दास, सोमा मंडल सुभद्रा मदीना, रूपाली दास, मांपी मंडल, रिंकु मंडल उपस्थित थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.