घाटशिला, अगस्त 24 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। सोमवार को बहरागोड़ा स्थित दादू कॉम्प्लेक्स में पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ की सांगठनिक बैठक ग्राम प्रधान भवतारण बट्टवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में चर्चा बैठक को संबोधित करते हुए जिला महासचिव मृत्युंजय महतो ने जाति, धर्म, वर्ग और लिंग के भेदभाव से ऊपर उठकर ग्राम सभा को मजबूत करने और पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था की विरासत को संरक्षित करने पर बल दिया। वहीं, जिलाध्यक्ष अरुण बारिक ने पेसा नियमावली के क्रियान्वयन में अधिकारियों की उदासीनता पर सवाल उठाते हुए कहा कि ग्राम सभाओं के बैंक खाते नहीं खोले जा रहे हैं। दिवंगत ग्राम प्रधानों के स्थान पर रीति-रिवाज से चुने गए उनके उत्तराधिकारियों को आधिकारिक स्वीकृति देने में आनाकानी की जा रही है।

आरोप और अपील उन्होंने आरोप लगाया कि पेसा के नाम पर फ...