Ghatsila News: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने पूजा पंडालों में की पूजा, मांगी खुशहाली
घाटशिला, अक्टूबर 30 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश षाड़ंगी विभिन्न गांवों में आयोजित सार्वजनिक लक्ष्मी पूजा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मां लक्ष्मी के समक्ष माथा टेककर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। डॉ. षाड़ंगी ने मधुआबेड़ा, झाटियाशोल, गोहालडीहि, बामडोल, दूधकुंडी, पारुलिया, मालुआ और कुमारडूबी स्थित सार्वजनिक लक्ष्मी पूजा पंडालों में पहुंचकर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद लिया। उन्होंने प्रार्थना की कि मां लक्ष्मी सभी क्षेत्रवासियों को धन-धान्य से परिपूर्ण रखें और उनके जीवन में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली लाएं। मौके पर अभिजीत दास, शक्ति सोम, लालटू पाल, सामु पाल, मानिक पाल, रमेश पाल आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Purnia News: मां लक्ष्मी पूजा के समापन पर भक्ति जागरण में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.