Ghatsila News: पूजा कराने आये श्रद्धालुओं की टोटो मंदिर के रास्ते हुआ पलटी, सड़क मरम्मती न होने पर ग्रामीणों में आक्रोश
घाटशिला, जुलाई 27 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के बहुलिया पंचायत अंतर्गत चित्रेश्वर गांव में चित्रेश्वर चौक से मंदिर तक जाने वाली करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क की स्थिति बेहद जर्जर हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने के कारण श्रद्धालुओं और राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को इसी जर्जर सड़क पर श्रद्धालुओं से भरा एक टुकटुक ( टोटो ) अचानक पलटी हो गया। हादसे में टोटो में सवार करीब छह लोग हल्की चोटिल हो गए। टोटो के पलटते ही उसमें सवार सभी लोग सड़क पर गिर पड़े। हालांकि सभी घायलों को मामूली चोटें आने की सूचना है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सावन माह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु चित्रेश्वर शिव मंदिर पहुंचते हैं। ऐसे में सड़क की खराब स्थिति के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.