घाटशिला, अगस्त 23 -- Ghatsila News: जादूगोड़ा। घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत माटीगोड़ा पंचायत में दीगड़ी मोड़ से बंकाई तक करीब 10 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य के बीच महत्वपूर्ण पुल का निर्माण कराया जा रहा है। इस पुल को क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए जीवन रेखा माना जा रहा है। हांलाकि सड़क निर्माण कार्य समाप्त हो चुकी है ,केवल पुल निर्माण कार्य चल रही है। पुल निर्माण की स्वीकृति मुख्यमंत्री ग्राम सड़क शुद्धिकरण योजना मद से मिली है। शनिवार को घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन ने स्थानीय कार्यकर्ताओं से साथ निर्माणाधीन पुल का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और मौके पर चल रहे कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान कार्य में अनियमितता पाए जाने पर विधायक ने मौके पर मौजूद मुंशी को कड़ी फटकार लगाई ...