Ghatsila News: पुलिस प्रशासन की कार्यशैली से अवगत हुए बच्चे
घाटशिला, अगस्त 2 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। शनिवार को बहरागोड़ा में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली को करीब से समझने के लिए बहरागोड़ा थाने का शैक्षणिक भ्रमण किया। बहरागोड़ा थाना पहुंचे विद्यार्थियों को थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा एवं उपस्थित अन्य पुलिस अधिकारियों ने बच्चियों का स्वागत करते हुए उन्हें थाने के विभिन्न विभागों, दैनंदिन कामकाज और एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया से अवगत कराया। इसके साथ ही अधिकारियों ने आपातकालीन सेवा डायल 112 का सही समय पर सतर्कतापूर्वक प्रयोग करने, बच्चों एवं महिलाओं के कानूनी व मौलिक अधिकारों तथा आजकल बढ़ते साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने के व्यावहारिक उपायों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए छात्राओं को जागरूक नागरिक बनने की प्रेरणा दी। यह भी पढ़ें- Ghatsila New...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.