Ghatsila News: पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया
घाटशिला, सितम्बर 27 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया थाना अंतर्गत कमारीगोड़ा तालाब के पास थाना प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस द्वारा शनिवार को विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान एंटी क्राइम चेकिंग, हेलमेट जांच एवं ट्रिपल लोडिंग के विरुद्ध सघन जांच की गई। जांच अभियान के दौरान दोपहिया एवं अन्य वाहनों के कागजात, हेलमेट तथा यातायात नियमों के अनुपालन की जांच की गई। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने तथा ट्रिपल लोडिंग से बचने के लिए जागरूक किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराध पर अंकुश लगाना, असामाजिक गतिविधियों की रोकथाम करना तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाकर आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया: पुलिस ने वाहन जांच अभियान चल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.