घाटशिला, अक्टूबर 28 -- Ghatsila News: घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला पुलिस ने मंगलवार की शाम मुख्य शहर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस क्रम में एक तेज साइलेंसर आवाज वाली बुलेट बाइक जब्त की। जांच के दौरान कई बाइक सवार बिना हेलमेट के जा रहे थे। उन्हें रोककर थाना प्रभारी भूषण कुमार ने नियमित रूप से हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने का निर्देश देते हुए चेतावनी देकर छोड़ दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि यातायात नियमों के अनुपालन को जागरूकता सह उल्लंघन के ख़िलाफ़ लगातार अभियान जारी रहेगा। अब एनडीपीएस और साइबर क्राइम की अवैध गतिविधियों और उनके संरक्षण और बढ़ावा देने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी। यह भी पढ़ें- Garhwa News: एंटी क्राइम चेकिंग अभियान में हुई वाहनों की जांच वहीं, युवाओं और नाबालिग बच्चों को इसके कुप्रभावों से बचान...