Ghatsila News: पुलिस को बरगला रहा मां की हत्या का आरोपी
घाटशिला, सितम्बर 23 -- Ghatsila News: घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला के काशिदा न्यू कॉलोनी निवासी उमा गोस्वामी (56 वर्षीय) की मौत के बाद मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करमा पूजा की छुट्टी के कारण एमजीएम और सदर अस्पताल नहीं हो पाया। हालांकि, हिरासत में बेटे गोवर्धन गोस्वामी से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है, लेकिन उसने मां को गुस्से में क्यों मारा, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। वह बार-बार पुलिस को बरगला रहा है। इससे पूर्व सोमवार की रात मृतक महिला के शव को पुलिस द्वारा घाटशिला अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया था। इस संबंध में थाना प्रभारी भुषण कुमार ने बताया कि आरोपी बेटे से लगातार पुलिस पूछताछ कर रही है, बुधवार को पुलिस मामले का खुलासा करेगी। मृतक महिला की बेटी के बयान पर घाटशिला थाना में मामला दर्ज किया गया है。 यह भी पढ़ें- मां की सड़ी-गली लाश के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.