घाटशिला, सितम्बर 5 -- Ghatsila News: डुमरिया। डुमरिया प्रखंड अंतर्गत पलाशबनी पंचायत के सेरालडीह प्रवेश द्वार के नाला में स्थित पुलिया विगत दिनों लगातार बारिश के कारण जर्जर अवस्था में पहुंच गई। लगातार हो रही बारिश से पुलिया के किनारे मिट्टी के तेज बहाव से बड़े गड्ढा बन गया है जो दुर्घटना को आमंत्रित कर रही है। ग्राम के मांझी बाबा लक्ष्मण हांसदा, सामु मार्डी, विनोद हेम्ब्रम समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि मुसाबनी-कोयमा मुख्य सड़क से जोड़ने वाली सेरालडीह ग्रामीण सड़क से हर दिन दर्जनों गांवों के ग्रामीण आना-जाना करते है। बच्चों को जहां स्कूल, कॉलेज प्रतिदिन आना जाना होता है, वहीं यही राह पकड़ कर राहगीर भी आना जाना करते है। दिन के समय गड्डा तो दिख जाता है, लेकिन रात्रि के समय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रात्रि के समय कोई अंजान ...