Ghatsila News: पुराने घर में चोरी की कोशिश का आरोप, ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया
घाटशिला, अगस्त 30 -- Ghatsila News: गालूडीह। गालूडीह थाना क्षेत्र के खुटाडीह गांव में शनिवार रात पुराने घर का दरवाजा तोड़ने की कथित कोशिश के दौरान ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। पकड़े गए युवक की पहचान बांधडीह निवासी राजेश विषई के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने मौके से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की, जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।खुटाडीह के ग्राम प्रधान शम्भू सिंह ने बताया कि शनिवार रात करीब आठ बजे सालवनी से घर लौटने के दौरान उन्हें लोहे के सामान से टकराने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर वह ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। वहां एक बंद पुराने घर से खिड़की निकालने की कथित कोशिश की जा रही थी। ग्रामीणों को देखते ही दो युवक मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गए, जबकि राजेश विषई को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।सूचना मिलने पर पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.