Ghatsila News: पीसीसी सड़क निर्माण में गड़बड़ी, महिलाओं ने किया विरोध
घाटशिला, नवम्बर 10 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के राजलाबांध पंचायत अंतर्गत सिंहपुरा गांव के डाहीसाई टोला में 15वें वित्त आयोग की राशि से काराम गोसाई लाभुक समिति द्वारा कराए जा रहे पीसीसी सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए सोमवार को ग्रामीण महिलाओं ने विरोध जताया। ग्रामीण महिलाओं का आरोप है कि सड़क निर्माण में निर्धारित पांच इंच मोटाई के बजाय महज तीन इंच की ढलाई की जा रही है। इसके अलावा निर्माण कार्य में निम्न गुणवत्ता वाले सीमेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है। महिलाओं ने कहा कि इस सड़क से दर्जनों गांव के ग्रामीणों का आवागमन होगा। ऐसे में यदि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया तो सड़क अधिक दिनों तक टिकाऊ नहीं रहेगी। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: पीसीसी सड़क निर्माण में अनियमितता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.