घाटशिला, जुलाई 18 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। जिले के बहरागोड़ा स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बालिकुड़िया में रैगिंग और मारपीट का गंभीर मामला अब तुल पकड़ती नजर आ रही है और इसको लेकर विद्यालय प्रबंधन ने चुप्पी तोड़ते हुए अभिभावकों से इस मामले को लेकर उचित कार्रवाई के लिए तीन-चार दिन का समय मांगा है। स्कूल में विवाद छोटी-मोटी बातों से शुरू होकर मारपीट तक पहुंच गयी और विद्यालय प्रबंधन द्वारा चुप्पी साध लेना लोगों के समझ से परे है। बच्चों के घर से लाई गई मिक्चर, बिस्कुट तथा खाने के सामग्री को भी सीनियर बच्चे मारपीट करने के बाद सब खा जाते थे। बार-बार ऐसे ही बच्चों के साथ प्रताड़ना करने पर छात्रों ने सीनियर को मना किया तो हमेशा बहसबाजी हुई। यह भी पढ़ें- रैगिंग मामले की एआईडीएसओ ने की निंदा, जांच की मांग इसी तरह से काफी समय से चलती आ रही...