Ghatsila News: पाथरभांगा में गड्ढे में डूबने से मासुम बच्चे की हुई मौत
घाटशिला, अक्टूबर 8 -- Ghatsila News: पोटका। पोटका प्रखंड के सोहदा पंचायत अंतर्गत पाथरभांगा गांव में एक गड्ढे में डूबने से मासूम बच्चे की मौत हो गई। मृतक बच्चे का नाम सूरज सरदार (14 माह) पिता भूवनेश्वर सरदार है। घटना गुरुवार दिन की है। घटना के संबंध में मृत बच्चे के दादा ने कहा कि घर के पास 10-12 पूर्व में बने डोभा (गढ़िया) है। इसमें पानी की गहराई करीब 6 फीट तक है। बच्चा सूरज खेलने के दौरान कब पानी में उतर गया, पारिवारिक सदस्यों को जानकारी नहीं हो पाई। थोड़ी देर बाद सूरज को खोजबीन शुरू हुआ तो कहीं दिखाई नहीं पड़ा। अंत में गड्ढे में देखा तो सूरज पानी पाया गया। तत्काल सूरज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोटका लाया गया। सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा.सुकांत सीट ने बच्चे का जांच किया तो वह मृत पाया गया। घटना से गांव में मातम पसरा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.