घाटशिला, सितम्बर 4 -- Ghatsila News: घाटशिला। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन द्वारा घाटशिला प्रखंड अंतर्गत विभिन्न निर्धारित दावा-आपत्ति सुनवाई स्थलों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं एवं कार्य प्रगति का जायजा लिया गया। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह उपस्थित रहीं। उन्होंने संबंधित बीएलओ एवं पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि एसआईआर सत्यापन की प्रक्रिया में निर्धारित दिशा-निर्देशों का पूरी तरह अनुपालन सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक पात्र मतदाता से संबंधित जानकारी का सही एवं निष्पक्ष सत्यापन हो। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि एसआईआर-2026 का उद्देश्य निर्वाचक सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटि रहित बनाना है। इस प्रक्रिया में पात्र मतदाताओं को किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

हिंदी हिन्दुस्...