Ghatsila News: पाकलो गांव के पास जर्जर पुलिया बनी खतरा, सड़क पर बह रहा खेत का पानी
घाटशिला, नवम्बर 4 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड की मानुषमुड़िया पंचायत अंतर्गत मानुषमुड़िया-सोनाकड़ा मुख्य सड़क पर पाकलो गांव के समीप जर्जर पुलिया राहगीरों के लिए खतरा बनी हुई है। पुलिया के ऊपर सड़क पर गहरा गड्ढा बन गया है। वहीं, खेत का पानी टूटी पुलिया के ऊपर से बहने के कारण सड़क पर फिसलन की स्थिति बनी हुई है। इससे दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है।ग्रामीणों के अनुसार, यह सड़क आसपास के कई गांवों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। इससे प्रतिदिन ग्रामीणों, स्कूली बच्चों, किसानों और वाहन चालकों का आवागमन होता है। पानी बहने के कारण गड्ढे की गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल है। विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। रात में पर्याप्त रोशनी नहीं होने से दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है।ग्रामीण पुलिन राणा, स्वरूप राणा, सत्य रंज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.