Ghatsila News: पांचबड़िया-घासपदा मुख्य सड़क की पुलिया डूबी, आवागमन ठप
घाटशिला, अगस्त 19 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र की ब्रामणकुंडी पंचायत के पांचबड़िया से घासपदा जाने वाली मुख्य सड़क लगातार बारिश कारण जलमग्न हो गई है। दोनों गांवों के बीच बनी पुलिया पर करीब चार फीट पानी बह रहा है, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। पुलिया डूब जाने के कारण ताडूआ, गमारिया, कुलिया और पांचबड़िया गांव के ग्रामीणों को घासपदा व ब्रामणकुंडी की ओर जाने के लिए करीब पांच किलोमीटर अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि हर साल बारिश के मौसम में पुलिया डूब जाती है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी मरीजों, स्कूली बच्चों और आंगनबाड़ी केंद्र जाने वाले बच्चों को हो रही है। विद्यार्थियों और मरीजों को होती है अधिक परेशानीग्रामीणों के मुताबिक, पानी बढ़ने के दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.