घाटशिला, जुलाई 8 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड की माटियाबांधी पंचायत स्थित गोटाशिला पहाड़ में मंगलवार को पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह के साथ वार्षिक पहाड़ पूजा संपन्न हुई। अच्छी बारिश, समृद्ध फसल और क्षेत्र की सुख-शांति एवं खुशहाली की कामना को लेकर आयोजित इस पूजा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूजा में शामिल श्रद्धालुओं ने गोटाशिला बाबा के समक्ष विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली, समृद्धि और परिवारों की मंगलकामना की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक समीर कुमार मोहंती भी पहुंचे। उन्होंने गोटाशिला बाबा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में अच्छी वर्षा, सुख-समृद्धि और शांति की प्रार्थना की। पूजा में लगभग 40 मौजा के ग्रामीण शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया: भातकुंडा में आयोजित पहाड़ पूजा में भीड़ उमड़ी पूजा-अर्...