घाटशिला, अगस्त 21 -- Ghatsila News: डुमरिया। पूर्वी सिंहभूम जिला के डुमरिया प्रखंड अंतर्गत केंदुआ पंचायत क्षेत्र में स्थित कालियामकोचा पहाड़ी झरना इन दिनों प्राकृतिक सौंदर्य और रोमांच के शौकीनों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। घने जंगलों और पहाड़ों के बीच स्थित यह झरना है। कई दशकों से दूर-दराज से आने वाले पर्यटक यहां पहुंचकर झरने की खूबसूरती का आनंद उठाते हैं और तस्वीरें व रील्स बनाते हैं। विदित हो कि विगत 2024 के अगस्त माह में जमशेदपुर के युवक के झरना की पहाड़ी से छलांग लगा कर रील्स बनाने के दौरान उनकी मौत हो गयी थी। इसलिए क्षेत्र के लोगों द्वारा ऊपर चढ़ाई करने की मनाही की गई है। इतना नहीं शाम के चार बजे के पहले वापस जाने की पोस्टर लगा रखा है। बताया जाता है कि कालियामकोचा झरने का पानी पहाड़ों के बीच से बहते हुए करीब 200 फीट की ऊंचाई ...