घाटशिला, अगस्त 29 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड की भालुकबिंदा पंचायत के चियाबांधी वन सुरक्षा समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को रक्षा बंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पद्मश्री जमुना टुडू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुईं। जमुना टुडू के नेतृत्व में वन सुरक्षा समिति की महिलाओं ने साल जंगल में जाकर साल के पेड़ों की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी और रक्षासूत्र बांध कर जंगल में पेड़ों की रक्षा करने का संकल्प लिया। इस मौके पर जमुना टुडू ने कहा कि रक्षा बंधन के पावन पर्व पर हर घर में अपने भाई की कलाई पर बहनें राखी बांधती हैं और उनके दीर्घायु होने की कामना करती हैं। यह भी पढ़ें- Adityapur News: महिलाओं ने पेड़ को बांधी राखी, जंगल को बचाने का लिया संकल्प इसी तरह महिलाओं ने पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांध कर उनकी रक्षा करने का...