घाटशिला, अक्टूबर 13 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड के चियाबांधी गांव में जोहार भारत फाउंडेशन की ओर से सोमवार को बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक हेमवंती महतो की अध्यक्षता में हुई। उक्त बैठक में जोहार भारत फाउंडेशन की सचिव पद्मश्री जमुना टुडू उपस्थित थीं। इस कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को पौधा रोपण करने और जंगल में वन्य प्राणियों की रक्षा करने को लेकर पद्मश्री जमुना टुडू ने जागरूक किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण जंगल में पेड़ों को नहीं काटें। जंगल पर निगरानी रखें। इस बैठक में माधवी महतो, चंपाली महतो, माधुरी महतो,प्रिया रानी महतो, सुचित्रा महतो, ललित महतो, मल्लिका महतो, हेमवती महतो, दीप्ति महतो आदि उपस्थित थीं। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया: पद्मश्री जमुना टुडू ने जंगल रक्षा के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया

हिंदी हिन्दु...