Ghatsila News: पचांडो में तालाब के ऊपर झूल रहे तार, हादसे को आमंत्रण
घाटशिला, अगस्त 1 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पचांडो गांव में बिजली विभाग की लापरवाही ग्रामीणों के लिए चिंता का कारण बन गई है। गांव के एक तालाब के ऊपर से गुजर रहे 11000 वोल्ट बिजली के तार काफी नीचे झूल रहे हैं जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि तेज हवा या बारिश के दौरान तार टूटकर तालाब में गिर गया तो वहां स्नान करने वाले, मछली पकड़ने वाले, राहगीरों और मवेशियों की जान खतरे में पड़ सकती है। स्थानीय ग्रामीण अमल बेरा, राजेश बदूक, दयाल साव, भवानी बेरा, रामहरि कांड, विकास शीट, मिहिर कारेक समेत कई लोगों ने बताया कि इस समस्या की जानकारी कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को दी गई है। इसके बावजूद आज तक न तो तार की मरम्मत की गई और न ही उसे ऊंचा करने की दिशा में कोई कदम उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.