घाटशिला, जुलाई 30 -- Ghatsila News: पोटका, संवाददाता। प्रखंड के ग्वालकाटा पंचायत के पंसस सीताराम हांसदा ने सोहदा पंचायत के हाता मुसाबनी मुख्य पथ बालीजुड़ी बस स्टैंड से बांसिला जाने वाली सड़क का मरम्मत कराने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने कहा है कि यह सड़क काफी जर्जर हो गई है। सड़क पर गड्ढे बन जाने से ग्रामीणों विशेष कर छात्र-छात्राओं व मरीजों को दैनिक आवागमन में परेशानी हो रही है। यह रास्ता क्षेत्र के लगभग बीस पच्चीस गांव कों जोड़ता है। लोगों का समस्या को देखते हुए सरकार से मांग करता हूं कि इस सड़क को अभिलम्ब मरमति किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के साथ इस संबंध में उपायुक्त से बहुत जल्द मिलेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...