घाटशिला, अगस्त 25 -- Ghatsila News: धालभूमगढ़। पूर्व जिला परिषद आरती सामद & एवं पूर्व पंसस रतना मिश्रा ने धालभूमगढ़ चौक बाजार के दुकानदारों एवं शिक्षित बेरोजगार टेंपो चालकों के लिए राज्य सरकार से स्थाई भूमि आवंटन की मांग की है । उन्होंने कहा -युवक एवं महिलाएं अपने परिवार के भरण पोषण के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग की खाली पड़ी भूमि पर अस्थाई तौर पर दुकान बनाकर लोगों की सेवा करते थे। आज कोर्ट एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के आदेश पर पर उन्होंने उक्त स्थल को स्वत: ही खाली कर दिया। अब वह पूर्णता बेरोजगार हो गए । जिससे उनके परिवार पर भरण पोषण का संकट मंडराने लगा है। उनकी पूरी दुनिया उजड़ गई है । ऐसे में जब सरकार की ओर से कोई नौकरी की व्यवस्था नहीं है, तो परिवार की गाड़ी कैसे चलेगी । इस छोटी-मोटी दुकानदारी से बच्चों की पढ़ाई और माता-पिता की दवा क...