घाटशिला, जुलाई 4 -- Ghatsila News: मुसाबनी, संवाददाता। प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को बीडीओ अदिति गुप्ता की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। इसमें 15वें वित्त आयोग, अबुआ आवास, पीएम जनमन आवास प्लस-2024 तथा मनरेगा-वीबीजीआरएएमजी योजनाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। बीडीओ ने कहा कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी लंबित कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर हर हाल में पूरे किए जाएं। समीक्षा के दौरान पाया गया कि कई पंचायतों में 15वें वित्त आयोग की राशि का 60 प्रतिशत से भी कम व्यय हुआ है। ऐसे पंचायतों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। पंचायत सचिवों एवं कनीय अभियंताओं को तीन दिनों के भीतर उपलब्ध राशि का कम से कम 10 प्रतिशत खर्च सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। पंचायत स...