Ghatsila News: न्यू कॉलोनी शिव मंदिर में रुद्राभिषेक आज
घाटशिला, अगस्त 22 -- Ghatsila News: मुसाबनी। मुसाबनी न्यू कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में शनिवार, 22 अगस्त को रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर मंदिर समिति की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन में श्रद्धालुओं से सपरिवार शामिल होकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की गई है। आयोजक मुसाबनी न्यू कॉलोनी शिव मंदिर समिति के अनुसार रुद्राभिषेक कार्यक्रम के तहत सुबह 11 बजे पूजा प्रारंभ होगी। इसके बाद दोपहर 1 बजे से प्रसाद वितरण किया जाएगा। दोपहर 2 बजे से भगवान शिव का रुद्राभिषेक तथा शाम 5 बजे श्रृंगार आरती का आयोजन होगा। समिति की ओर से श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने और भगवान शिव की आराधना करने का आग्रह किया गया है। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: सवा लाख रुद्राक्ष से बने शिवलिंग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.