घाटशिला, नवम्बर 19 -- Ghatsila News: जादूगोड़ा। एचसीएल की राखा माइंस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया के बीच पूर्व कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों ने रोजगार की मांग तेज कर दी है। इसे लेकर 22 नवंबर को सुबह 10 बजे राखा कॉलोनी दुर्गा पूजा पंडाल के समीप भूतपूर्व कर्मचारी आश्रित संघ की बैठक होगी। इसमें 28 नवंबर को प्रस्तावित जनसुनवाई और पूर्व कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी में प्राथमिकता देने पर चर्चा होगी। महासचिव मनोज प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि कंपनी प्रबंधन आश्वासन के बावजूद रोजगार नहीं दे रहा है और बाहरी लोगों को काम पर रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...