घाटशिला, अगस्त 22 -- Ghatsila News: मुसाबनी, संवाददाता। यूसीआईएल की बागजाता माइंस के मुख्य द्वार पर विस्थापित रसला टुडू ने नौकरी की मांग को लेकर शुक्रवार सुबह की पाली में गेट जाम किया। गेट जाम के कारण बागजाता माइंस में सुबह की पाली में ड्यूटी करने पहुंचे अधिकारी एवं कर्मचारी माइंस परिसर में नहीं जा सके, इससे माइंस में कामकाज प्रभावित हो गया। वहीं, गेट जाम की सूचना पाकर अपर प्रबंधक एमके साहू, प्रशासनिक अधिकारी जी भीएन कृष्णा जाम स्थल पर पहुंचकर गेट जाम कर रही महिला के साथ वार्ता कर उसे समझा-बुझाकर गेट जाम समाप्त कराया। इसके बाद करीब 10:30 बजे माइंस में सुबह की पाली में अधिकारी व मजदूर ड्यूटी के लिए माइंस परिसर में गए और करीब 3 घंटे विलंब से सुबह की पाली में काम शुरू हुआ। गेट जाम कर रही विस्थापित ने अधिकृत भूमि के एवज में एक नौकरी देने की म...