घाटशिला, जुलाई 23 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की को भगा कर ले जाने के आरोप में पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त सरडीहा पंचायत के दक्षिणशोल गांव निवासी विमल मुर्मू उर्फ फटीक मुर्मू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बुधवार को जेल भेज दिया। इस संबंध में नाबालिग के पिता के बयान के आधार पर चाकुलिया थाना में विमल मुर्मू के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। ग्रामीणों के मुताबिक आरोपित युवक दक्षिणशोल स्थित वित्त रहित आदिवासी हाई स्कूल में पिउन का काम करता है। चाकुलिया के थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि नाबालिग के पिता ने इस संबंध में थाना में आवेदन देकर शिकायत की थी। यह भी पढ़ें- Araria News: नरपतगंज पुलिस ने अपहरण के आरोपी युवक को दबोचा, नाबालिग छात्रा बरामद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को...