Ghatsila News: नागानल मंदिर के तालाब के जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण की मांग
घाटशिला, जुलाई 3 -- Ghatsila News: चाकुलिया। विधायक समीर कुमार मोहंती ने गुरुवार को झारखंड सरकार के पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद युवा कार्य एवं नगर विकास के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मुलाकात की। विधायक ने क्षेत्र के महत्वपूर्ण धार्मिक एवं जनसुविधा से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के नागानल मंदिर के समीप स्थित तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण तथा साप्ताहिक हाटचाली परिसर में कम्यूनिटी हॉल निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया। विधायक ने कहा कि नागानल मंदिर क्षेत्र के प्रमुख आस्था स्थलों में से एक है। तालाब के सौंदर्यीकरण से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। वहीं साप्ताहिक हाटचाली में कम्यूनिटी हॉल बनने से स्थानीय लोगों को सामाजिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधा उपल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.