Ghatsila News: नशा मुक्ति के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान
घाटशिला, अगस्त 6 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया थाना क्षेत्र के सिमदी पंचायत अंतर्गत शांतिनगर चौक पर बुधवार को पुलिस प्रशासन द्वारा सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन को लेकर एक विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी राजेश कुमार, एएसआई अजीत कुमार ने ग्रामीणों को डायन प्रथा जैसी अंधविश्वास, कुरीतियों और नशे के बढ़ते दुष्परिणामों के प्रति विस्तार से जागरूक किया। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने कहा कि समाज को प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए अंधविश्वास और नशे जैसी बुराइयों को जड़ से खत्म करना बेहद जरूरी है। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से अपील की कि वे न केवल स्वयं इन कुरीतियों से दूर रहें बल्कि अपने गांव और समाज में भी लोगों को जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाएं ताकि एक सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण का निर्माण हो सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.