Ghatsila News: नवनिर्मित श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के दूसरे दिन महाभिषेक और हरि नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ क्षेत्र
घाटशिला, जुलाई 7 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खेडूआ पंचायत अंतर्गत दारिसोल नवनिर्मित श्रीराम मंदिर में मंगलवार को तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न भक्तिमूलक कार्यक्रमों की धूम रही, जिसके तहत वेदमंत्रोच्चार, मंडप पूजा और गर्भगृह में रामलला का विशेष महाभिषेक जैसे वैदिक अनुष्ठान संपन्न किए गए। इस दौरान बनारस से आए पुजारियों ने पूरी विधि-विधान के साथ सूर्य पूजा, गो-पूजा, देवी-देवताओं का आह्वान, संस्कार हवन, पाठ, आरती एवं पुष्पांजलि के धार्मिक अनुष्ठान कराए, जबकि श्रद्धालु जय श्री राम व जय बजरंगबली के जयकारे लगाते हुए मंडप की ओर बढ़ते रहे और रात्रि में आयोजित दो दिवसीय हरि नाम संकीर्तन को सुनने के लिए मंदिर प्रांगण में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। यह भी पढ़ें- Araria News: प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.