घाटशिला, अगस्त 15 -- Ghatsila News: गालूडीह, संवाददाता। घाटशिला क्षेत्र में हो रही लगातार भारी बारिश के कारण गालूडीह बराज का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गुरुवार शाम बराज को 5 फाटक खोले गए थे। वहीं, स्वर्णरेखा बराज में पानी के बढ़ते दबाव को देखते हुए डैम के पांच और फाटक खोले गए हैं, इससे कुल मिलाकर 10 फाटक खोल दिए गए हैं। नदी में तेज बहाव के साथ पानी का दबाव बढ़ गया है और नदी ने विकराल रूप ले लिया है।बताया जा रहा है कि बराज से लगभग 5 हजार क्यूसेक पानी प्रति सेकंड नदी में छोड़ा जा रहा है। यह भी पढ़ें- गालूडीह बराज के 10 फाटक 5 मीटर खोले, नदी ने लिया विकराल रूप बैराज का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचने के कारण यह कदम उठाया गया। लगातार ऊपरी क्षेत्र में बारिश होने से डैम में पानी का दबाव बढ़ गया था। किसी तरह ...