Ghatsila News: नए थाना प्रभारी का केंद्रीय शांति समिति ने किया स्वागत
घाटशिला, सितम्बर 23 -- Ghatsila News: मुसाबनी। मुसाबनी के नवनियुक्त थाना प्रभारी करमपाल भगत के पदभार ग्रहण करने के बाद गुरुवार को केंद्रीय शांति समिति के सदस्यों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने थाना कार्यालय पहुंचकर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्हें अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी करमपाल भगत ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में अमन-चैन और कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर नियमानुसार उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में आम लोगों से सहयोग की अपील की। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया: श्यामसुंदरपुर के नए थाना प्रभारी का स्वागत किया गौरतलब है कि पूर्व थाना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.