घाटशिला, अगस्त 5 -- Ghatsila News: गालूडीह। कुमीरमुड़ी गांव में नए ग्राम प्रधान को मान्यता नहीं देने की मांग को लेकर 12 मौजा के ग्राम प्रधानों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। मेघराय सोरेन और घासिया किस्कू के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि कुछ असामाजिक तत्वों एवं जनप्रतिनिधियों की पहल पर पारंपरिक प्रक्रिया का पालन किए बिना कारिया हांसदा को नया ग्राम प्रधान घोषित किया गया।ज्ञापन में कहा गया कि पारंपरिक ग्राम प्रधान घासिया किस्कू के खिलाफ लगाए गए आरोप ग्रामसभा में निराधार पाए गए। मामले पर चर्चा के लिए तीन बार बैठक बुलाई गई, लेकिन आरोप लगाने वाले पक्ष के लोग उपस्थित नहीं हुए। ग्रामीणों का आरोप है कि इससे गांव में अशांति फैल रही है और विकास कार्यों के साथ स्थानीय युवाओं के रोजगार पर भी असर पड़ रहा है।इसके बाद घासिया किस्कू की अध्...