Ghatsila News: धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
घाटशिला, सितम्बर 5 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। नेताजी सुभाष शिशु उद्यान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं नंदोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूजा-अर्चना के साथ-साथ सांस्कृतिक व सामाजिक चिंतन के कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने शिरकत की और महाप्रसाद ग्रहण किया। समारोह को संबोधित करते सदगोप समाज केंद्रीय समिति के महासचिव दिलीप कुमार घोष ने समाज के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सदगोप समाज का आदि निवास स्थान पश्चिम बंगाल का गोपभूम परगना रहा है और खेती उनका मुख्य पेशा है। इतिहास का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि विदेशी आक्रमणों और जनसंख्या वृद्धि के कारण समाज के लोग भागीरथी नदी के रास्ते दामोदर, रूपनारायण, शिलावती, कंसावती और स्वर्णरेखा नदी के तटीय इलाकों में बसे। यह भी पढ़ें- Gangapar Ne...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.