Ghatsila News: धिरौल : सरकारी जमीन पर कब्जा पर ग्रामीणों का विरोध
घाटशिला, सितम्बर 14 -- Ghatsila News: पोटका। प्रखंड के बांगो गांव में रविवार को ग्रामीणों की बैठक ग्राम प्रधान फटिक गोप की अध्यक्षता में हुई। बैठक से पूर्व ग्रामीणों ने गांव में सरकारी भूमि के अतिक्रमण क्षेत्र का जायजा लिया। इस दौरान पाया कि झारखंड के राजकीय वृक्ष पलास के सैकड़ों पेड़ को रैयती जमीन क्रेता के द्वारा काट दिया गया है। अतिक्रमण स्थल पर लगे सीमेंट स्लैब को मजदूरों द्वारा हटाया जा रहा था, इस पर ग्रामीणों ने रोक लगा दी। ग्रामीणों का कहना था कि सरकारी जांच पूरी होने तक घेराबंदी को नहीं हटाया जाएगा, ताकि प्रशासन को जांच में अतिक्रमण का पुख्ता सबूत मिले। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: नगरीकला की 3.73 एकड़ भूमि अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग ग्रमीणों ने बैठक में निर्णय लिया की सरकारी जमीन को अतिक्रमण कर घेरने वालों के खिलाफ उपायुक्त, डीएफओ,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.