घाटशिला, जुलाई 28 -- Ghatsila News: धालभूमगढ़। राज्य सरकार द्वारा माध्यमिक कक्षा के छात्रों की पढ़ाई बीच में न छूट जाए तथा विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में किसी प्रकार की कोई कठिनाई न हो इस उद्देश्य से उन्नति का पहिया योजना के तहत धालभूमगढ़ प्रखंड में 683 साइकिल वित्तीय वर्ष 2026-27 में बांटने का लक्ष्य रखा है। साइकिल वितरण कार्यक्रम एवं दीप प्रज्वलन के पूर्व जेएसपीएल की महिला सदस्यों ने आकृतिक अतिथियों को झारखंडी टोपी बनाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इस कड़ी में सोमवार को प्रखंड सभागार में विभिन्न विद्यालयों के 146 लड़के-लड़कियों को साइकिल दी गई। कार्यक्रम में उत्क्रमित मध्य विद्यालय कस्तूरी बाई हाईस्कूल के 47 बच्चों को, आदर्श मध्य विद्यालय धालभूमगढ़ के 44 बच्चों को, उत्क्रमित हाईस्कूल पांडुदा के 32 बच्चों को, उत्क्रमित मध्...