घाटशिला, अक्टूबर 29 -- Ghatsila News: ​चाकुलिया। धालभूमगढ़ थाना पुलिस ने विगत मंगलवार को नियमित जांच के क्रम में अकाशिया लकड़ी (जलावन) से लदे एक 10 चक्का ट्रक संख्या जेएच 05 डीजे 4806 को रोक कर चालक से पूछताछ और कागजातों की जांच की। धालभूमगढ़ थाना पुलिस ने जब्त किए गए ट्रक को आगे की कानूनी और विभागीय कार्रवाई के लिए वन विभाग को सुपुर्द कर दिया। इसके बाद उक्त ट्रक को चाकुलिया वन विभाग कार्यालय लाया गया है।​वर्तमान में चाकुलिया वन विभाग की टीम लकड़ी के स्रोत, उसके परिवहन संबंधी अनुमतियों और कागजातों की गहनता से जांच कर रही है। पदाधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया: धालभूमगढ़ में अकाशिया लकड़ी से लदा 10 चक्का ट्रक जब्त, जांच के लिए वन विभाग को सौंपा गय...