Ghatsila News: धालभूमगढ़-चार चक्का में चला प्रशासन का बुलडोजर, 60 दुकानें हटाईं, 300 लोग प्रभावित
घाटशिला, अगस्त 26 -- Ghatsila News: धालभूमगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से चलाए जा रहे अतिक्रमण मुक्त अभियान के तहत मंगलवार को दूसरे दिन धालभूमगढ़ एवं चार चक्का क्षेत्र में कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान करीब 60 दुकानों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। कई दुकानदारों ने स्वयं ही अपनी दुकानें और प्रतिष्ठान खाली कर दिए, जबकि कुछ निर्माणों को जेसीबी से हटाया गया। कार्रवाई के दौरान झारखंड झामुमो के कार्यालय को भी जेसीबी से तोड़कर अतिक्रमण मुक्त कराया गया। एनएचएआई के नियमों के अनुसार बहरागोड़ा से घाटशिला की ओर जाने वाली सड़क के दाहिनी ओर स्थित अधिकांश दुकानदारों ने स्वयं दुकानें खाली कर दीं। वहीं, घाटशिला से बहरागोड़ा की ओर जाने वाली सड़क के बाईं ओर स्थित दुकानों एवं अन्य निर्माणों को जेसीबी के माध्यम से हटाया गया। कार्रवाई के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.