घाटशिला, जुलाई 10 -- Ghatsila News: धालभूमगढ़। मुख्यमंत्री दाल भात योजना के विक्रय केंद्र का शुभारंभ प्रखंड कार्यालय परिसर में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन चंद्र हांसदा ने किया। दाल भात केंद्र को चलाने के लिए मां मनसा महिला समूह ने जिम्मेदारी ली है। महिला समूह की संचालिका वैशाखी टुडू ने कहा कि केंद्र में Rs.5 रुपये में दाल, भात और चोखा प्रत्येक नागरिक के लिए अभी से उपलब्ध है। मौके पर अंचल अधिकारी मनोहर लिंडा तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी बबली कुमारी के साथ प्रखंड सह अंचल के सभी कर्मी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: प्रत्येक पंचायत में खुलेगा जीविका-सुधा बिक्री केंद्र यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: एक जनपद एक व्यंजन योजना में मिलेगा अनुदान: उपायुक्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...