Ghatsila News: दो हजार फीट की ऊंचाई पर विराजमान हैं बाबा सिद्धेश्वर
घाटशिला, जुलाई 26 -- Ghatsila News: जादूगोड़ा। पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा क्षेत्र की पहाड़ियों के बीच लगभग दो हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित बाबा सिद्धेश्वर मंदिर आज भी श्रद्धालुओं के लिए आस्था, विश्वास और भक्ति का अद्भुत केंद्र बना हुआ है। घने जंगलों और पथरीले रास्तों के बीच पहाड़ की चोटी पर स्थित यह मंदिर अपने आप में धार्मिक आस्था के साथ-साथ प्राकृतिक सौंदर्य का भी अनोखा संगम है। बाबा सिद्धेश्वर के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं को कठिन चढ़ाई और दुर्गम रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है। कई श्रद्धालु अपने सिर पर पेयजल लेकर पथरीले रास्तों को पार करते हुए मंदिर तक पहुंचते हैं और भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। रास्ते की कठिनाइयां भी श्रद्धालुओं की आस्था को डिगा नहीं पातीं। मान्यता है कि सच्चे मन से बाबा सिद्धेश्वर की पूजा-अर्चना करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.