Ghatsila News: दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज, कुणाल षाड़ंगी ने किया उद्घाटन
घाटशिला, सितम्बर 5 -- Ghatsila News: घाटशिला। दामपाड़ा क्षेत्र के चिड़ूगोड़ा स्थित फुटबॉल मैदान में शुक्रवार को तिलका मांझी क्लब के तत्वावधान में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में बहरागोड़ा के पूर्व विधायक एवं झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन एवं घाटशिला विधानसभा के पूर्व विधायक सह पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। कुणाल षड़ंगी ने टूर्नामेंट के आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि दामपाड़ा जैसे सुदूर क्षेत्र में इस प्रकार के बड़े खेल आयोजन को सफलता पूर्वक आयोजित करना अपने आप में बड़ी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.